Showing posts with label my poem. Show all posts
Showing posts with label my poem. Show all posts

Friday, May 2, 2014

सचिन



आप है सुरवीर , आप है शतकवीर



बहुत ही गहन गंभीर , आप है सच्चे वीर



आप है विनम्र और संस्कारी



अद्वितीय , अतुलनीय और चमत्कारी



आपकी छवि है नभ में सूरज की तरह



आप रोशन है जहाँ में सितारों की तरह



उम्र को मात देकर रचते है नए नए कीर्तिमान



आपकी एक मुस्कान से, करोड़ों चेहरों पर खिल जाती है मुस्कान



आप है खिलाडियों में सबसे महान



कभी नहीं करते हैं अभिमान



जब आप बल्लेबाजी करने आते हैं



हवाएं महक जाती,फूल खिल जाते हैं



जब जब आप शतक लगाते हैं



देवता भी स्वर्ग से झाँकने लग जाते हैं



वो भी आपकी महानता के सामने



आदर सहित अपना सर झुकाते हैं



'सचिन' का सबसे ही जुदा अंदाज है



हर भारतीय को आप पर नाज है



आप हमारे प्रेरणास्त्रोत है, आप बहुत धैर्यवान है



आप है रत्नों में 'हीरा' , आप क्रिकेट भगवान् है



By:

ISHWAR CHOUDHARY



Thursday, March 10, 2011

an inspiral poem by me



" दुःख से ना घबराना पंछी "
दुःख से ना घबराना पंछी
ये दुनिया दुःख का मैला है
भीड़ पड़ी हो अम्बर मेंउड़ना तुझे अकेला है
अपना लक्ष्य तय कर ले और उस तक पहुँच जा
मत पढ़ दुनियादारी के चक्कर में
ये दुनिया तो एक झमेला है
बढ़ता रहे तू अपने पथ पर आगे
जल्द ही होने वाला खुशियों का सवेरा है
छोड़ दे तू चिंता सब की
रख न मोह किसी तू
आया था अकेला औरजाना तुझे अकेला है
आने वाले कल की मत सोच
हर पल को जीना सीख ले
क्योकि हर एक पल में खुशियों का बसेरा है
Ishwar Choudhary
I



' मंजिल हासिल करेंगे हम '
जिंदगी की मौज से खेले हम
कश्ती पर सवार हुए है हम
किनारों से किया है अलविदा
अब तो समंदर फतह करेंगे हम
होसले है हमारे इतने बुलंद
हर मुश्किल से लड़ लेंगे हम
तूफ़ान कई है राहो में

इन तुफानो से ना घबराएंगे हम
चट्टानें भी हो अगर रास्तो में
तो चट्टानों से टकराकर
मंजिल हासिल करेंगे हम
नया जोश है, नया होश है, नया है जूनून
मंजिल हासिल करना है मकसद हमारा
अब हमें कहाँ है सुकून ?
अपनी मेहनत और लगन से
मंजिल हासिल करेंगे हम

हम किस्मत पर नहीं करते भरोसा
अपनी मेहनत से तकदीर बनायेंगे हम
ख़ुशी हो या गम , हर हाल में मुस्कुराएंगे हम

पिछली गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ते जायेंगे हम
हमें है पक्का यकीन
मंजिल हासिल करेंगे हम